राजनीति / कांग्रेस भवन में हटिया व कांके के प्रत्याशियों के विरोध में हंगामा, पश्चिमी जमशेदपुर भाजपा कोर कमेटी का विद्रोह

रांची-जमशेदपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का शुक्रवार काे पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनके खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में उनकी उपस्थिति में ही जमकर नारे लगे। कार्यकर्ता हटिया और कांके सीट पर पार्टी द्वारा दिये गये प्रत्याशी और रांची सीट छोड़ देने का विरोध कर रहे थे। आरपीएन शुक्रवार को चुनाव अभियान की शुरुआत करने रांची आये थे। कांग्रेस भवन में हंगामा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने आरपीएन सिंह का विराेध हिनू पहुंचकर किया जहां वे ठहरे हुए हैं।


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी



  • कार्यकर्ता हटिया-कांके में प्रत्याशी बदलने और रांची सीट पर भी प्रत्याशी देने की मांग कर रहे थे

  • कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा को वाॅकओवर दे दिया, आरपीएन, रामेश्वर आलमगीर सभी मिले हैं

  • गुस्साए कांग्रेसी बोले-कांग्रेस को इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।


सरयू समर्थकों ने बैठक का किया बहिष्कार



  • सरयू के टिकट कटने की आशंका विस कोर कमेटी,मंडल अध्यक्ष व महानगर कमेटी गोलबंद

  • पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और कोल्हान प्रभारी की बैठक का बहिष्कार

  • कहा-यहां संगठन तभी काम करेगा, जब सरयू राय प्रत्याशी घोषित होंगे, आखिर उन्हें प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया जा रहा